फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गर्मी से टमाटर खराब, कूड़े में फेंक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बेतहाशा गर्मी का असर आम जनमानस के साथ-साथ फसलों पर भी पड़ रहा है। विशेषकर टमाटर की फसल पर बुरा असर पड़ रहा है। तापमान अधिक होने से टमाटर समय से पहले पक रहा है। समय रहते तुड़ाई न होने से टमाटर सड़ने भी लगा है। ऐसे में किसान चिंतित हैं और पौध से खराब टमाटर को तोड़कर फेंकने को मजबूर हैं। उधर, फसल बहुतायत में होने से बाजार में टमाटर के दाम भी धड़ाम हो गए हैं। थोक में टमाटर के दाम पांच रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच तापमान में बढ़ोतरी के कारण जल्दी पकने से मंडी में टमाटर की आवक बढ़ गई है। इससे टमाटर का भाव धड़ाम हो गए हैं। 15 दिन पहले तक टमाटर के दाम थोक में 12 से 15 रुपये किलो थे। 25 किलो की क्रेट 300 रुपये तक बिक रही थी। जबकि, फुटकर 20 से 25 रुपये किलो बिक्री हो रही थी। लेकिन, खेतों में पौधों पर ही टमाटर सड़ने से हालत बिगड़ गए हैं। पांच रुपये किलो के हिसाब से ही आढ़ती टमाटर खरीद रहे हैं। इससे किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। वहीं फुटकर में टमाटर 10 से 15 रुपये किलो बिक रहा है।
जिले में बंबूगढ़, किशन गढ़, सुदनपुर, हैबतपुर, सलारपुर, लंबिया, पपसरा, अतरासी समेत कई गांवों में टमाटर की खेती होती है। किसानों का कहना है कि 15 दिन पहले तक 20 से 25 रुपये प्रति किलो के भाव में टमाटर बिक रहा था, लेकिन तापमान बढ़ने से टमाटर जल्द पक रहा है। पका टमाटर अधिक समय तक रोका नहीं जा सकता। इसको लेकर सब्जी मंडी में टमाटर की आवक बढ़ गई है।
विज्ञापन


बोले किसान
टमाटर की फसल में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। गर्मी के चलते मुश्किल बढ़ गई है। समय से पहले ही फसल पक रही है। समय पर बाजार में नहीं जाने पर सड़ने की स्थिति में पहुंच रहा है। ऐसे में टमाटर फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। यदि आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो फसल को भारी नुकसान पहुंचेगा। -वीरपाल सिंह, किसान सुदनपुर

दिन में अधिक गर्मी होने से फसल तो पहले ही पक रही है। वहीं, कीट भी लग रहा है। जिससे टमाटर खराब होने लगा है। मजबूरन तोड़कर फेंकना पड़ रहा है। वहीं, जो 25 किलोग्राम वाली क्रेट 300 से अधिक रुपये में बिक रही थी। वह अब मात्र 140 से 150 रुपये में बिक रही है। जिससे भारी नुकसान हो रहा है। लागत भी नहीं निकल रही। -कपिल कुमार, किसान

15 दिन पहले तक टमाटर के अच्छे दाम मिल रहे थे। जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी थी, लेकिन गर्मी के मार से उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है। ऐसे ही गर्मी पड़ती रही तो टमाटर की फसल पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। भारी मात्रा में फसल खराब हो जाएगी। जिससे आने वाले दिनों में टमाटर का गायब हो जाएगा। -कमल सिंह

थोक के साथ फुटकर बाजार में भी गिरे दाम

भीषण गर्मी के चलते टमाटर की आवक बढ़ गई है। सब्जी आढ़ती रविंद्र कुमार ने बताया कि बाजार में टमाटर बहुतायत में आ रहा है। थोक में 25 किलो की एक क्रेट में टमाटर 140 से 150 रुपये तक मिल रहा है। जिससे किसान को मात्र पांच रुपये किलो के हिसाब से दाम मिल रहे हैं। जोकि, 15 दिन पहले अच्छा मुनाफा कमा रहे थे। बारिश का बेसब्री स इंतजार है। आढ़ती भजन सैनी का कहना है कि एक सप्ताह तक ऐसी ही गर्मी पड़ती रही तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं, बाजार से भी टमाटर गायब हो जाएगा। ऐसे में अधिक दाम पर बाहर से टमाटर मंगाना पड़ेगा।
-
आंकड़ों पर एक नजर
- जिले में करीब 500 बीघा उत्पादन

- 12 हजार रुपये प्रति बीघा की लागत
-
यह सही है कि गर्मी बढ़ने से टमाटर समय से पहले पक रहा है। ऐसे में किसानों को दो से तीन बार सिंचाई करनी चाहिए। साथ ही कीड़े लगने पर दवाई का छिड़काव करें। फसल का ध्यान रखना इस समय जरूरी है। संभावना है कि आने वाले तीन चार दिन में तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

-बबलू सिंह, जिला कृषि अधिकारी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें