फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को अधिकारों के बारे में जागरूक किया

Fri, 29 Mar 2019 01:39 AM IST
singh singh ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं ।
विज्ञापन
अमरोहा/मंडी धनौरा। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन नगर के शांतिदेवी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उपभोक्ता के अधिकार व उनके अच्छे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डा. महेंद्र प्रताप शर्मा ने कहा कि एक अच्छे विद्यार्थी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है उसका स्वस्थ रहना। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है। उन्होंने संतुलित भोजन, उचित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, खनिज-लवण का सेवन करने पर जोर दिया। एमपी शर्मा ने कहा कि छात्राएं स्पोर्ट्स में अपना कैरियर बना सकती हैं। इस संबंध में उन्होंने मैरीकॉम, पीवी सिंधु्, दीपा कर्माकर, साक्षी मलिक आदि का उदाहरण दिया। सर्वेश शर्मा एडवोकेट ने उपभोक्ता अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग रहें। उन्होंने क्रय की गई वस्तु का अधिकृत बिल अवश्य लेने की अपील की। स्कूल की निदेशिका मृदुला शर्मा ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं जीवन के किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। अब नारी को अबला नहीं बल्कि सबला बनना होगा। उन्होंने महिलाओं के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन 1090, 181 व 100 डायल का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने अपील की कि वे किसी भी मुश्किल परिस्थितियों में अपराजिता बनी रहें। इस मौके पर मुकेश शर्मा, प्रधानाचार्य रमेश गोला, विवेक सिंह, नेहा, पूजा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें