फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्व-गणना के लिए आज आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनगणना के तहत स्व-गणना के लिए सोमवार यानी 30 नवंबर आखिरी मौका है। लोग मोबाइल फोन पर संबंधित एप डाउनलोड कर अपने पूरे परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना पूरी होने के बाद एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर गणना शुरू करेंगे।
विज्ञापन

जनगणना के आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना की जा सकती है। लोगों से सभी जानकारियां सही दर्ज करने की अपील की गई है। खासकर युवा परिवार के बुजुर्गों, माता-पिता और पड़ोसियों की स्व-गणना में सहयोग करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त स्व-गणना आईडी (एसईआईडी) सुरक्षित रखें, ताकि घर पहुंचने वाले प्रगणकों को उपलब्ध कराकर जरूरी सत्यापन कराया जा सके।
..

इस प्रकार करें ऑनलाइन स्वगणना
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना (पीई) के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित की जा रही है। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर उत्तर प्रदेश राज्य का चयन करें। इसके बाद अपनी पसंद की भाषा चुनकर आवश्यक निर्देशों को पढ़ें। प्रथम चरण में जनगणना कर्मी को उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर को दर्ज कर कैप्चा एवं ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करें। इसके उपरांत लोकेशन का मिलान करें। लोकेशन मैच न होने की स्थिति में जिला, उपजिला एवं गांव या शहर का चयन कर मानचित्र पर अपने घर की सही लोकेशन दर्ज कर पुष्टि करें। इसके बाद परिवार के मुखिया का विवरण भरकर सेव करें तथा परिवार के अन्य सदस्यों को एक-एक करके जोड़ते हुए उनकी आवश्यक जानकारी दर्ज करें। सभी सदस्यों का विवरण भरने के बाद मांगी गई शेष जानकारी दर्ज करें और सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर फॉर्म सबमिट करें। प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्राप्त एसईआईडी को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन



......
स्वगणना में लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लें। जनगणना कराना बहुत जरूरी है। 30 नवंबर तक स्व-गणना की जाएगी और एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान परिवार की सही जानकारी मुहैया कराएं।
विज्ञापन

-गरिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें