फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भैयादूज आज, भाइयों के घर के लिए निकली बहनें

विज्ञापन
अमरोहा रोडवेज बस में चढ़तीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। दिवाली के तीसरे दिन यानी बृहस्पतिवार को भैया दूज का पर्व है जिसे लेकर बहनें उत्साहित हैं। बहनों ने भाइयों के घर जाने के लिए मिठाई और गोला की जमकर खरीदारी की। दोपहर बाद बहन भाइयों के घर के लिए निकल पड़ी। इसको लेकर बस और ट्रेनों में भीड़ रहीं। बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि बस में चढ़ने के लिए मारामारी की स्थिति देखने को मिली। यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। दुश्वारी का सामना करते हुए बसों की खिड़की से अंदर प्रवेश करना पड़ा।
विज्ञापन

जिलेभर में भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक भैयादूज को लेकर बहने उत्साहित हैं। दूर-दराज की रहने वाली अधिकतर बहनों ने दीपावली के अगले दिन ही भाइयों के घर का रुख कर लिया। बुधवार की देर शाम वह अपने ठिकाने पर पहुंच गईं। पास-पड़ोस के क्षेत्र में रहने वाली बहने बृहस्पतिवार को भाइयों के घर पहुंचेंगी। इसके चलते बुधवार को बस और ट्रेनों में महिलाओं की भीड़ कम नजर आई लेकिन माहौल आपाधापी जैसा जरूर बना रहा।
वहीं, भैयादूज के दिन बहनों की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग के अफसरों ने बसों के फेरे बढ़ाने की बात कही है। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि हिंदू धर्म में भैया दूज का विशेष महत्व है। इस पर्व को यम द्वितीया और भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है। रक्षाबंधन के बाद भैया दूज दूसरा ऐसा त्योहार है। जिसे भाई-बहन बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं। जहां, रक्षाबंधन में भाई अपनी बहन को सदैव उसकी रक्षा करने का वचन देते हैं। वहीं भैया दूज के मौके पर बहन अपने भाई की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें