फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हरियाणा में गन्ने का रेट बढ़ने के बाद यूपी में भी मांग तेज

Thu, 23 Oct 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। हरियाणा सरकार द्वारा पेराई सत्र चालू होने से पहले ही गन्ने के रेट में 15 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि किए जाने के बाद प्रदेश के किसानों ने भी चीनी मिल शुरू होने से पहले गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब भाजपानीत हरियाणा में गन्ने का रेट बढ़ाया जा सकता है तो फिर प्रदेश में क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा है। हरियाणा में अगैती प्रजाति का रेट 400 से 415 व सामान्य प्रजाति का रेट 393 से 408 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।
विज्ञापन


- प्रदेश सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। खेती के काम आने वाली सभी वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी हो चुकी है लेकिन प्रदेश सरकार मिल मालिकों के दबाव में गन्ने का रेट बढ़ाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने गन्ने का रेट 500 रुपये किए जाने की मांग की। - विजयपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाकियू टिकैत
-
पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए। वर्तमान दौर में खेती घाटे का सौदा बन चुकी है। किसानों की नई पीढ़ी खेती नहीं करना चाहती है। उत्तर प्रदेश सरकार को भी हरियाणा की तर्ज पर गन्ने का रेट तत्काल बढ़ाने की घोषणा करनी चाहिए। - प्रहलाद पूनिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाकियू लोकहित
विज्ञापन


किसान संगठन काफी समय से गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन चीनी मिल मालिकों के दबाव में काम कर रही प्रदेश सरकार किसानों की जायज मांग पूरी करने को तैयार नहीं है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार को किसानों की परेशानी को देखना चाहिए। - सुमित नागर, राष्ट्रीय सचिव, भाकियू लोकशक्ति
-
हरियाणा हमारे प्रदेश का पड़ोसी राज्य है। हरियाणा में गन्ने का रेट बढ़ा दिया गया है। अब प्रदेश की भाजपा सरकार को भी पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने भाव बढ़ाना चाहिए। बढ़ती महंगाई को देखते हुए प्रदेश में गन्ने का मूल्य कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित होना चाहिए। - नरेश कुमार, जिला प्रवक्ता, भाकियू असली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें