फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी पर शान से फहराया जाएगा तिरंगा

Wed, 15 Aug 2018 02:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, अमरोहा।
विज्ञापन
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को जिले में पूरे जोशखरोश के साथ जश्न-ए-आजादी मनाई जाएगी। अफसरों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। शहर में प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी।   मंगलवार को डीएम हेमंत कुमार के कहा कि 72 वां स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में हर्ष उल्लास एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। सुबह सात बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन

गांधी प्रतिमा से भीमराव आंबेडकर पार्क तक प्रभात रैली निकलेगी। इसके बाद डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। आठ बजे सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों और विभागों के कार्यालयों पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रित सम्मानित होंगे। आठ बजे से कलक्ट्रेट में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद सिख इंटर कालेज नांरगपुर में पुरुषों की पांच किमी और महिलाओं तीन किमी की दौड़ प्रतियोगिता होगी। 
लोगों की एकता प्रदर्शित करने के लिए मानव श्रंखला बनाने के लिए विचार करने पर जोर दिया। मनोरंजन कर अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि 15 अगस्त को केबल पर पूरे दिन देश-भक्ति की फिल्म व गीतों को दिखाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें