फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज 26 बसों से लखनऊ के लिए रवाना होंगे 1058 पुलिस कर्मी

Sat, 14 Jun 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लखनऊ में होगा। इसके लिए अमरोहा से 26 बसों से 1058 नए पुलिसकर्मी लखनऊ जाएंगे। इनकी रवानगी के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

अमरोहा से चयनित 1058 नए पुलिस कर्मी शनिवार को लखनऊ रवाना होंगे। पुलिस लाइंस ने सभी को 26 बसों से लखनऊ रवाना किया जाएगा। 20 बसें पुरुष तो छह बस महिला पुलिस कर्मियों को लेकर रवाना होंगी। पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को अब प्रशिक्षण उपरांत नियुक्त पत्र गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सौंपेंगे। सीओ पंकज त्यागी के नेतृत्व में रवाना होने वाली इस बस में एक दरोगा प्रभारी व हेड कांस्टेबल सहायक प्रभारी के रूप में मौजूद रहेंगे। जिले में इन पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर माफी में डब्ल्यूटीएम डिग्री कालेज में प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें