मदरसा उस्मानिया फैजाने रजा मोहल्ला कुरैशी छतरी वाला बाग में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा लहराने की अपील की गई। कारी मो. यामीन ने कहा कि मदरसे के अध्यक्ष हाजी रिजवान तुर्की झंडे वितरण करेंगे।
कहा कि हजारों लोगों की कुर्बानी के बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था। यह दिन हर हिंदुस्तानी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका महत्व युवा पीढ़ी को बताएं। आगामी 21 अगस्त को इस संबंध में सुबह दस बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें उलेमा इकराम शिरकत करेंगे और कार्यक्रम संबोधित करेंगे।
अंजुमन-ए-अशिकाने औलिया कमेटी के सचिव अजीम अहमद अंसारी ने कहा कि नबी-ए-पाक ने इरशाद फरमाया कि वतन से मोहब्बत करना ईमान की पहचान है। स्वतंत्रता दिवस मिलजुलकर मनाएं और देश प्रेम का संदेश दें। इस मौके पर हाफिज मो.नईम कादरी, मौलाना इफ्तेखार कादरी, अजीम अहमद अंसारी, शकील अहमद, शरीफ मंसूरी, तहसीन ठेकेदार आदि मौजूद थे।
इस दौरान मुल्क में अमन व शांति की दुआ की गई। उझारी के मदरसा जामिया इस्लामिया मारूफुल में जमीयत उलेमा की बैठक मौलाना सईद अहमद ने कहा कि हिंदुस्तान की आजादी के दिन उत्सव मनाएंगे। देश के लिए शहीद होने वालों को याद किया जाएगा। तिरंगा फहराकर हिंदुस्तान की आजादी का जश्न मनाएंगे। कारी सखावत, मौलाना ग्यासुद्दीन, आदि रहे। बैठक की सदारत मोहम्मद सुलेमान ने की।