अमरोहा। डीएनएस क्रिकेट एकेडमी में अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के चलते मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच टीएमयू और रामपुर स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। टीएमयू के बल्लेबाज मोहम्मद उस्मान और आर्यन चौधरी ने गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। दोनों ने तीन सौ रनों की धमाकेदार पारी खेली। जिसकी बदौलत टीएमयू ने रामपुर क्लब को हरा दिया।
दूसरा मुकाबला मेरठ स्पोर्ट्स और सूर्यांश अकादमी के बीच हुआ। जिसमें सूर्यांश ने मेरठ स्पोर्ट्स को हराया।
डीएनएस क्रिकेट एकेडमी में अंडर-16 टूर्नामेंट के तीसरे राउंड के आठवें दिन दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला टीएमयू क्रिकेट अकादमी और रामपुर स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। टीएमयू की टीम ने टॉस जीतकर 40 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 524 रन बनाए। जिसमें मोहम्मद उस्मान ने 159 और आर्यन चौधरी ने 141 रन की धमाकेदार पारी खेली। जबकि, शाहवेज ने 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर स्पोर्ट्स क्लब की पूरी टीम केवल 76 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए इंकाश ने 26 और आरुष ने 17 रन बनाए। टीएमयू के लिए मोहम्मद उस्मान ने 4, मोहम्मद अरबाज ने 3 विकेट झटके। यह मैच टीएमयू ने रामपुर क्लब को 448 रन से हरा दिया। आलराउंडर प्रदर्शन के लिए मोहम्मद उस्मान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच सूर्यांश क्रिकेट अकादमी मुरादाबाद और मेरठ स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला गया। सूर्यांश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का लक्ष्य रखा। टीम के लिए मोहम्मद शोएब ने 59 और मोहसीन ने 40 रन बनाए। मेरठ स्पोर्ट्स के लिए वसीम ने 3 और विनीत आर्य ने दो विकेट झटके। लक्ष्य को साधने मैदान में उतरी मेरठ स्पोर्ट्स की टीम 180 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके लिए वरुण बाजपेयी ने 56, रोहित ने 52 रन जोड़े। सूर्यांश टीम के लिए मोहम्मद वसीम ने 3, मोहम्मद शोएब ने 2 विकेट लिए। सूर्यांश ने मेरठ स्पोर्ट्स को हराकर 73 रन से मैच जीत लिया। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मोहम्मद शोएब को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन बादशाह, वाकर, वासिक राजा, नयन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।