फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम निर्माण का टाइम लाइन पूरा, काम अभी अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर देने वाले जिले के खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। निर्माण निर्धारित समय अवधि पूरा होने के पंद्रह महीने बाद भी स्टेडियम बनकर तैयार नहीं हो सका है। अब भी निर्माण अधूरा है। ऐसे में जिले के खिलाड़ी स्कूल-कॉलेजों के मैदानों पर अभ्यास करने को मजबूर हैं। हालांकि जिम्मेदार इस साल निर्माण पूरा करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पांच जनवरी 2018 को खेलमंत्री चेतन चौहान ने शहर से सटे मीरा सराय में स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास किया था। स्टेडियम का निर्माण राजकीय निर्माण निगम करा रही है। स्टेडियम निर्माण की अवधि दो बार बढ़ाई गई। पहली बार दिसंबर 2018 और दूसरी बार पांच मार्च 2019 तक स्टेडियम निर्माण पूरा करने की अवधि तय की गई। दो बार की अवधि पूरा होने के बाद अब भी निर्माण अधूरा है। इसकी वजह धीमी रफ्तार है। शिलान्यास से लेकर अब तक 29 महीने में अभी तक पवेलियन की बिल्डिंग, ओवरहेड टैंक, क्रीड़ाधिकारी आवास, 75 फीसदी मिट्टी भराई का काम पूरा हो गया है। बाउंड्रीवाल का काम शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम का इंतजार लंबा होता जा रहा है। खिलाड़ी स्कूल कॉलेजों में जैसे तैसे अभ्यास कर रहे हैं। क्रीड़ाधिकारी नूर हसन ने बताया विभागीय औपचारिकता पूरा करने में कुछ अधिक वक्त लग गया। लॉकडाउन में काम बंद था। काम शुरू कराकर जल्द निर्माण करा लिया जाएगा।
एक नजर स्टेडियम के निर्माण पर
05 जनवरी 2018 को शिलांयास हुआ
दिसबर 2018 में निर्माण पूरा करने लक्ष्य रखा गया
05 महीने की औचारिकता के बाद 05 जून 2018 को टेंडर फाइनल हुआ
06 जून 2018 को निर्माण शुरू हुआ, ईंट, सरिया, मिट्टी गिरना शुरू हुआ
02 जुलाई 2018 तक नींव की एक ईंट भी नहीं रखी जा सकी
05 मार्च 2019 को निर्माण पूरा करने की दूसरी अवधि निर्धारित की गई
बाउंड्रीवाल की इस्टीमेट रिवाइज और जीएसटी से बढ़ी लागत
अमरोहा। शहर से सटे मीरा सराय में स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। ये स्टेडियम 8.34 एकड़ भूमि पर बनेगा। इसके निर्माण की शुरुआती लागत 732.52 लाख रुपये तय थी। लेकिन बाद में जीएसटी और बाउंड्रीवाल की इस्टीमेट रिवाइज होने पर लागत बढ़कर 10 करोड़ 69 लाख रुपये हो गई है। इसमें जीएसटी की रकम एक करोड़ 28 लाख है। हालांकि रिवाइज इस्टीमेट 12 करोड़ 32 लाख भेजी गई थी, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में इन खेलों की होगी सुविधा
क्रिकेट, एथलेटिक्स, वालीबाल, फुटबाल, हाकी, कबड्डी, खो-खो, हैंडबाल, बास्केटबाल
पहले चरण में पूरे होने थे काम
स्टेडियम की बाउंड्रीवाल
क्रीड़ाधिकारी का आवास टाइप-3
मिट्टी भराई
प्रशासनिक भवन
ओवरहेड टैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें