फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेला : आग पर काबू पाने के लिए बनेंगे 13 फायर स्टेशन

Thu, 16 Oct 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी मेले में आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए 13 फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। साथ ही 13 जिलों के दमकल के अधिकारी व कर्मचारी आग बुझाने की गाड़ियों और उपकरणों के साथ मुस्तैद रहेंगे। इसके लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जिन जिलों से स्टाफ और गाड़ियां मांगी हैं, उनको पत्र लिखा है।
विज्ञापन

मेले में श्रद्धालुओं, मनोरंजन करने वालों, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा में तैनात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों के शिविर लगाए जाएंगे। महासभाओं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के शिविर भी लगेंगे। आग लगने की आशंका को देखते हुए मेले में 13 फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मेले में सदर चौराहा से लेकर सभी सेक्टर में दमकलकर्मी मुस्तैद रहेंगे।
मेले में सुनने को मिलेगी गुरुवाणी

गजरौला। भाकियू खालसा की बैठक बुधवार को धनौरा मार्ग किनारे स्थित कार्यालय पर की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार रजिंदर सिंह धारीवाल ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी तिगरी गंगा मेले में गुरुद्वारा बनाया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन गुरु ग्रंथ साहिब की गुरुवाणी का पाठ किया जाएगा। गुरुद्वारा की व्यवस्था की जिम्मेदारी जितेंद्र सिंह को सौंपी गई। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए दरियापुर निवासी वीर सिंह को मंडल संगठन मंत्री बनाया। सूरज सिंह गुर्जर जिला महामंत्री बनाए गए। इस मौके पर प्रदीप धारीवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि चौधरी, अरुण गिल, मुकुल चौधरी, योगेंद्र चौधरी, अमन चौधरी, सुमित चौधरी, वीर सिंह, नरेश धारीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेला स्थल को समतल कर रही जेसीबी

गजरौला। तिगरी में मेला स्थल के करीब 900 बीघे रकबे पर गन्ने की फसल खड़ी थी जिसके कारण मेले की तैयारियाें में दिक्कत आ रही थी। दो दिन पूर्व डीएम ने एसडीएम मंडी धनौरा विभा श्रीवास्तव को गन्ने की फसल कटवाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने संबंधित किसानों से बात की और मेला स्थल पर खड़ी फसल काटने को कहा। जिस पर 30 प्रतिशत फसल को किसानों ने काट लिया। उधर मेला स्थल पर गड्ढे और नाले आदि बने हैं। जिनको जेसीबी से समतल किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग सड़क बनाने के साथ ही उस पर कांस बिछा रहा है। जिससे मेले में सामान लाने में आसानी रहे। एसडीएम ने बताया कि मेले की तैयारियों ने तेजी पकड़ी है। कई सड़क बन भी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें