फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेला : 13 से 16 नवंबर तक कांकाठेर में होगा 11 ट्रेनों का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरीधाम (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में गंगा किनारे लगे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 13 से 16 नवंबर तक कांकाठेर में 11 ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा। 04393-94 अलीगढ़-गजरौला यात्री गाड़ी भी 14 और 15 नवंबर को कांकाठेर तक चलेगी। गजरौला रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.30 बजे और कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

तिगरी में गंगा किनारे लग रहे मेले का सोमवार को शुभारंभ हो गया। अधिकारियों के मुताबिक इस बार मेले में मुख्य स्नान पर 25 से 30 लाख श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे। अमरोहा के अलावा बिलारी, चंदौसी, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर के श्रद्धालु ट्रेनों से होकर तिगरी गंगा मेले में पहुंचते हैं। गंगाधाम तिगरी के सबसे पास का रेलवे स्टेशन कांकाठेर है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर 13 से 16 नवंबर तक 11 ट्रेनों के ठहराव को हरी झंडी दी। 04393-94 अलीगढ़-गजरौला यात्री गाड़ी 14 और 15 नवंबर को कांकाठेर तक चलेगी। गजरौला रेलवे स्टेशन पर यह सुबह 11.30 बजे और कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। दोपहर 1.55 बजे कांकाठेर से चलकर 2.05 बजे गजरौला पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप ने पुष्टि करते बताया कि 11 ट्रेनों का अप और डाउन के लिए ठहराव किया जाएगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का होगा ठहराव
- 14315-16 इंटरसिटी एक्सप्रेस
-14311/21 आला हजरत एक्सप्रेस
-15909- अवध आसाम एक्सप्रेस
-22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस
-15036-37 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
-14205-6 अयोध्या एक्सप्रेस
-14207-8 पदमावत एक्सप्रेस
-04303-4 बरेली-दिल्ली पैसेंजर
-13257-58 जनसाधारण एक्सप्रेस

- 14241-42 नौचंदी एक्सप्रेस

-04393-94 अलीगढ़ पैसेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें