फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पैदल चल रहे युवक को ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर, जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गजरौला मार्ग पर पैदल जा रहे सुभान (18) को पीछे से ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव माछरा भगवानपुर में किसान अलीमुद्दीन का परिवार रहता है। उनका बेटा सुभान दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था। रविवार रात वह दिल्ली से घर आ रहा था। वह गजरौला तक बस से पहुंचा। इसके बाद गजरौला से आगापुर उर्फ याकूबपुर के अड्डे तक किसी निजी वाहन से पहुंच गया। सोमवार सुबह वह पैदल आगापुर से नगर की ओर आ रहा था। हसनपुर गजरौला मार्ग पर दीपपुर गेट के पास पहुंचा तो गजरौला की दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने पीछे टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सुभान छह भाई बहनों में छोटा था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें