अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने तिगरी मेले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। जोन स्तर पर निरीक्षक, उपनिरीक्षक व सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इस बार तिगरी मेले में चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही पीएसी भी तैनात की गई है। सोमवार को एसपी ने जोन स्तर पर भी ड्यूटियां लगाई हैं। इनमें निरीक्षक अखिलेश प्रधान को जोन एक में, निरीक्षक सतीश चंद्र को जोन दो में, निरीक्षक प्रमोद कुमार को जोन तीन में, निरीक्षक लोकेंद्र पाल सिंह को जोन चार में, जगमोहन कश्यप को जोन पांच तथा निरीक्षक अमरपाल सिंह को जोन छह में तैनात किया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक प्रवीण कुमार को जोन ए, निरीक्षक अमरपाल सिंह को जोन बी में तैनात किया है। यह सभी पुलिसकर्मी जोनल अधिकारी के साथ तैनात रहेंगे। बछरायूं एसओ अमित तोमर को तिगरी चैक पोस्ट पहली पाली तथा निरीक्षक जय कुमार को भी चैक पोस्ट पर दूसरी पाली में तैनात किया गया है। दरोगा रोहित शर्मा को ढाल-चार पर पहली पाली में तैनाती दी है तो नवीन भाटी को दूसरी पाली में तैनात किया गया है।
निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह को शिव चौक पर पहली पाली तो दरोगा मुकेश बाबू को दूसरी पाली में तैनात किया है। एसओ आदमपुर कुमरेश त्यागी को गंगा रोड पर पहली पाली में तथा साइबर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को दूसरी पाली में तैनाती दी है। निरीक्षक रविंद्र मलिक को प्रभारी नाव ड्यूटी बनाया है। वहीं, निरीक्षक सुरेंद्र पचौरी, हेड कांस्टेबल रामकुमार, विनोद कुमार, सिपाही संजीव कुमार तथा विकास को एसपी कार्यालय तिगरी मेला में तैनात किया गया है।