फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा तिगरी मेला: कल से दिल्ली हाईवे पर ट्रक-बस समेत भारी वाहनों का प्रवेश बंद, प्रशासन ने जारी किए रूट प्लान

Sat, 09 Nov 2024 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

Tigri Mela: अमरोहा जिले में आयोजित तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। 10 से 13 नवंबर के बीच बड़े और छोटे वाहनों की एंट्री हाईवे पर बंद रहेगी। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात है। कार्तिक पूर्णिमा पर 30-35 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
विज्ञापन
तिगरी मेले में शामिल होने जाते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिगरी मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। चारों ओर श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर दिखाई दे रहे हैं। गंगा किनारे तंबुओं की नगरी बस गई है। उधर, श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है।

विज्ञापन


जिसके तहत 10 नवंबर की दोपहर 12 बजे से हाईवे पर रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य बड़े वाहनों की एंट्री बंद हो जाएगी। वहीं, 13 नवंबर की दोपहर 12 बजे से जीप, कार, पिकअप छोटा हाथी और अन्य छोटे वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।

सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजर जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्लान में बदलाव भी किया जा सकता है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस बार तिगरी मेला सात नवंबर से शुरू हो गया है, जो 16 नवंबर तक रहेगा। मुख्य स्नान 15 नवंबर की सुबह होगा।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर 30 से 35 लाख श्रद्धालु के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई दिक्कत न हो इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अमरोहा में तिगरी मेला - फोटो : संवाद

इन मार्गाें से गुजरेंगे वाहन

  • शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कटरा, जलालपुर बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
  • बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला भारी वाहनों आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
  • रामपुर के शाहबाद से भारी एवं माल वाहक वाहनों को रूट डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला,नरौरा, बुलंदशहर होते भेजा जाएगा।

अमरोहा में तिगरी मेला - फोटो : संवाद
  • मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को मुरादाबाद से टीएमयू के बराबर से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर होते हुए मेरठ होकर दिल्ली निकाले जाएंगे।
  • बिजनौर के चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को थाना धनौरा की बार्डर पुलिस चौकी रसूलपुर पर ही रोक दिया जाएगा। यहीं से वापस करते हुए बिजनौर बैराज, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली निकाले जाएंगे।
  • संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।

अमरोहा में तिगरी मेला - फोटो : संवाद
  • अमरोहा से दिल्ली जाने वाहनों को शिवालांकलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे।
  • हसनपुर से मालवाहक और भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई से बुलंदशहर होते हुए गुजारे जाएंगे।
  • शाहजहांपुर से कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर से दिल्ली भेजा जाएगा।

अमरोहा में तिगरी मेला - फोटो : संवाद
  • गाजियाबाद से बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी व मालवाहक वाहनों को लालकुआं से मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए वाया बरेली और लखनऊ भेजे जाएंगे।
  • मेरठ से बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद से बरेली होकर लखनऊ निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

अमरोहा में तिगरी मेला - फोटो : संवाद
  • मुरादाबाद की ओर से आने वाले समस्त वाहन जो तिगरी मेले जाएंगे, वह भानपुर फाटक से इंद्रा चौक कुमराला से जीरो प्वाइंट मोहरका रैंप से ढलान नंबर चार से होते हुए अपने-अपने सेक्टर में जाएंगे।
  • बिजनौर की ओर से तिगरी मेले को जाने वाला समस्त वाहन नौगांवा सादात, धनौरा से कुमराला से जीरो प्वाइंट से मोहरका रैंप ढलान नंबर चार से होते हुए अपने-अपने सेक्टर में जाएंगे।
  • मेला समाप्ति के बाद तिगरी मेले से मुरादाबाद व दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन कांकाठेर से महाराणा प्रताप चौक से ओसीतापुर कट से हाईवे से होकर गंतव्य को निकलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें