फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेला : तिगरी की यादें संजोकर घर लौटने लगे श्रद्धालु

Thu, 06 Nov 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी धाम। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से घरों का रुख कर लिया। तिगरी मेले की यादें संजोकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने डेरे समेटकर बुधवार को घर पहुंचे जबकि कुछ श्रद्धालु मेले का आनंद ले रहे हैं। श्रद्धालुओं के घर लौटने के साथ तंबुओं की नगरी वीरान होने लगी है। आ अब लौट चलें... के अंदाज में श्रद्धालु लौट रहे हैं। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

बुधवार तड़के श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने अपना सामान समेटा और घर का रुख कर दिया मगर पुलिस ने श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के कारण जाम न लगे, इसके लिए खासी रणनीति के तहत काम किया। लौटने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को तिगरी से गजरौला की ओर नहीं आने दिया। उनको कांकाठेर, ओसीता जगदेवपुर और शहवाजपुर डोर की ओर से गुजारा गया।
गजरौला में इंदिरा चौक पर बनी जाम की स्थिति
तीनों मार्गों पर दूर-दूर तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन लगी रही। मेले से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या कम हुई तो उनको गजरौला की ओर भेजा गया। गजरौला में इंदिरा चौक पर जाम के हालात बन गए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का काफिला हसनपुर की ओर मुड़ा तो चौपला पर भी जाम के हालात बन गए। यातायात को संभालने में पुलिस को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। वाहन रेंग-रेंग कर गुजरते रहे। कहीं पर भीषण जाम नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें