फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेला : नीलामी प्रक्रिया पूरी, बसेगा तंबुओं का शहर

Thu, 16 Oct 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मेले की विधिवत शुरुआत 26 अक्तूबर से होनी है जो छह नवंबर तक रहेगा। मेले में घूमने-फिरने के अलावा झूलों आदि की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा खरीदारी के लिए दुकानें भी रहेंगी। इसके लिए नीलामी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है जिसके बाद जल्द ही अब मेला स्थल पर तंबुओं का शहर बसना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


तिगरीधाम में लगने वाला मेला अमरोहा ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी खासा प्रसिद्ध है जहां हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता रहा है। इस बार भी 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए मेले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इस बार बारिश अधिक व देर तक होने के कारण गंगा द्वारा किया गया कटान भी तैयारियाें में बाधक बन रहा था जिस कारण मेला स्थल की जगह में भी कुछ कमी आई है।

मेले में पुरानी पारंपरिक व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नीलामी की प्रक्रियाओं को भी अंजाम दे दिया गया है। मेले में मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा खरीदारी करने व खानपीन के लिए दुकानें भी सजाई जाएंगी। झूलों व दुकानों के लिए अब जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। दोनों की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


35 लाख में छोड़ा गया है दुकानों की नीलामी का ठेका

प्रशासन की और से दुकानों के लिए नीलामी ठेका इस बार 35 लाख रुपये में छोड़ा गया है जबकि झूले आदि के लिए 27 लाख रुपये में नीलामी पूरी की गई है। पहली बार पार्किंग के लिए भी नीलामी को अंजाम दिया गया है। पार्किंग का ठेका 25 हजार रुपये में दिया गया है। अब मेला स्थल पर जल्द ही रौनक दिखना शुरू हो जाएगी। मेला स्थल पर गन्ने की कटाई के बाद सड़कें बनाने का काम भी तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। मेले की नोडल अधिकारी एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि हर साल की तरह मेले का भव्य आयोजन होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें