फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिना पंजीकरण दौड़ रहे ई-रिक्शा पर कसेगा शिकंजा, जाम से मिलेगी राहत

Mon, 04 May 2026 11:43 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिवहन विभाग ने सड़कों पर बिना पंजीकरण फर्राटा भरने वाले ई-रिक्शा पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जल्द ही अभियान चलाकर अवैध ई-रिक्शा पर कार्रवाई की जाएगी। पालिका का भी सहयोग लिया जाएगा। इससे जाम से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही ई-रिक्शा के संचालन के लिए निर्धारित रूट तय करने या बाजार क्षेत्रों में वन-वे व्यवस्था लागू करने की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन

शहर में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। टीपीनगर से लेकर लकड़ा चौराहे दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। त्योहारी सीजन में तो और भी दिक्कत हो जाती है। कोट चौराहे से लेकर कोतवाली तक जाम के कारण लोगों को परेशानी होती है।
व्यापारियों का कहना है कि ई रिक्शाओं से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन इनके मार्ग तय किए जाएं या फिर वन वे किया जाए। एक तरफ से रिक्शा आएं और दूसरी तरफ से निकल जाएं। जिससे बाजार में जाम न लग सके। परिवहन विभाग ने पहले ई रिक्शाओं को लेकर अभियान चलाया।
विज्ञापन

एआरटीओ पर्वतन महेश शर्मा ने बताया कि अधिकांश रिक्शाओं का पंजीकरण कराया जा चुका है लेकिन अभी भी कोई ऐसा बचा है तो उसका भी पंजीकरण कराया जाएगा। जिले भर में करीब आठ हजार ई रिक्शा हैं। अगर बिना नंबर प्लेट के कोई रिक्शा मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजीकरण कराया जाएगा। इसमें नगर पालिकाओं की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें