फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैस की किल्लत बरकरार, बूंदाबांदी में एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने लगाई कतार

Mon, 04 May 2026 11:42 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। जिले में गैस की किल्लत बरकरार है। सोमवार को गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी पर पहुंच गए और बूंदबांदी में भी लाइन में लग गए। सुबह छह बजे से लाइन में लगे उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने के लिए 10 बजे प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह एचपी गैस एजेंसी पर लाइन में लगे सदरपुर के पदम सिंह, अहरौला तेजवन के शुभकांत और नगर के ऋषिपाल सिंह समेत कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वह सुबह छह बजे ही लाइन में लग गए थे। यहां पर वितरण करने वाला कर्मचारी सिलिंडर देने में परेशान कर रहा है। वह सुबह को 9 बजे गोदाम पर आने के बाद आराम करने या फोन पर बात करने में लग जाता है। 10 बजे से पहले सिलिंडर का वितरण नहीं करता। चार घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। सुबह 9 बजे से वितरण शुरू कर दिया जाए तो दिक्कत दूर हो सकती है। मगर कर्मचारी अपनी मनमर्जी से उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें