फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन युवकों को चोरों के शक पकड़ा, ग्रामीणों ने लगाई पिटाई

Sat, 19 Jul 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। संदिग्ध हालत में बाइक पर घूम रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने चोरों के शक में पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई की। युवकों की अपनी पहचान बताने पर ग्रामीणों ने उनके परिजनों को बुला लिया। इसके बाद तीनों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

चोर आने की अफवाह में ग्रामीण रात को जाग कर पहरा दे रहे हैं। गांव कैसरा में बृहस्पतिवार रात ड्रोन दिखाई देने की अफवाह फैल गई। ग्रामीण सड़क पर आ गए। इस बीच गांव कर्मपुर की ओर से एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। चोरों के शक में ग्रामीणों ने उनको पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। युवकों ने अपना परिचय दिया तो ग्रामीणों ने उनके परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। पकड़े गए एक युवक की कैसरा गांव में रिश्तेदारी भी है। उसका रिश्तेदार भी मौके पर आ गया। पूछताछ में मालूम हुआ कि तीन में से एक युवक कर्मपुर गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलकर लौट रहा था। ग्रामीणों ने चेतावनी देकर उनको छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कु़मार ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें