फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रक समेत 3 वाहन खाई में पलटे, दो लोग घायल

Mon, 24 Nov 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर शनिवार रात ओवरटेक की कोशिश करते समय गुड़ से लदा ट्रक, कैंटर और कार खाई में गिर गए। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से रेफर किया गया। बिजनौर की चांदपुर मंडी से गुड़ लादकर ट्रक चालक इलाहाबाद के लिए रहा था। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर शनिवार रात दीपपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे कैंटर को ओवरटेक किया। पास में ट्रक भी चल रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर कैंटर, ट्रक व कार खाई में गिर गए। पेड़ से टकराने से ट्रक का क्लीनर चांदनपुर निवासी लियाकत और चालक मोहम्मद उमर घायल हो गए। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद क्लीनर ट्रक के अंदर फंस गया।
विज्ञापन

केबिन का एक हिस्सा काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद क्लीनर को रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि हादसे के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें