फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारबर सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बारबर सहित जिले में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वस्थ होने पर पंद्रह लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 4238 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 87 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से नोएडा लैब से आरटी-पीसीआर टेस्टिंग रिपोर्ट नहीं आई है। मंगलवार को जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 926 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया जबकि निजी लैब की जांच में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में बारबर शामिल है। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4238 पहुंच गई है। कुल 87 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने पर 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 581 सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें