फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से अभद्रता करते डिडौली एसएसआई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वाहन भिड़ने के विवाद में कोतवाली पहुंचे युवक से एसएसआई ने अभद्रता कर दी। दस सेकेंड का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। एसपी ने प्रकरण के जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

21 नवंबर को हाईवे पर संभल जनपद में असमौली थानाक्षेत्र के दियावली निवासी आदित्य राय की कार सीतापुर डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई थी। इस दौरान आदित्य राय की बस चालक की कहासुनी हो गई थी। बताते है कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए थे। यहां एक एसएसआई ने एक पक्ष को फटकार लगाई। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पीड़ित से अभद्रता भी की थी। एसएसआई की अभद्रता का एक वीडियो मंगलवार को व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो गया है। दस सेेकेंड के इस वीडियो पर एसएसआई युवक से अभद्रता करते दिख रहे हैं। एसएसआई पर मोबाइल भी छीनने का आरोप है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। एसएसआई ने किसी भी तरह की अभद्रता से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें