फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच बुखार भी लील ने लगा जिंदगी, एक दिन में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण के बीच वायरल बुखार भी लोगों की जान लीलने लगा है। एक ही दिन में तीन लोगों की बुखार से मौत होने से हड़कंप मचा है। तीनों मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा था। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। दिक्कत की बात यह है कि लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं, लोगों के शरीर में पैदा हुए सिम्टम्स कोरोना वायरस के हैं या अन्य किसी बीमारी के हैं। यही वजह है कि अधिकतर लोग कोरोना की जांच ही नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

बुखार से मौत का पहला मामला डिडौली गांव का है। यहां रहने वाले बुजुर्ग त्रिमल सिंह (56) 19 अप्रैल को वोट डालकर घर लौटे तो उन्हें बुखार आ गया। इसके बात परिजन निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार रात को उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
दूसरा मामला क्षेत्र के सिनौरा गांव का है। यहां रहने वाले सरफराज अली दिल्ली में काम करते थे। करीब एक सप्ताह से वह बुखार से पीड़ित थे। वह भी निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार रात उनकी भी मौत हो गई। परिजनों ने गुरुवार को शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

जबकि बुखार से मौत का तीसरा मामला जोया कस्बा के मोहल्ला खेड़ा का है। यहां रहने वाले बुजुर्ग दिनेश गुप्ता की बुखार से हालत बिगड़ने पर परिजनों ने बुधवार रात को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उनकी मौत हो गई। क्षेत्र में एक के बाद एक बुखार से 3 मौतें होने पर हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें