फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अधिशासी अभियंता, कारोबारी समेत 12 लोगों की मौत, 248 संक्रमित00

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना ने गुरुवार को भी कहर बरपाया। अलग-अलग क्षेत्रों के 12 लोगों की मौत हो गई। इसमें बिजली के अधिशासी अभियंता और कारोबारी भी शामिल हैं। इसके अलावा हसनपुर में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की भी कोरोना संक्रमण ने जान ले ली। वहीं कुल 248 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 150 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि रजबपुर में 35 साल की महिला, डिडौली का 34 साल का युवक और 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है इनके अलावा नौगांवा सादात के 50 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई है। शहर के सुबोध नगर के 47 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बिजली निगम के एक अधिशासी अभियंता की मुरादाबाद में मौत हो गई है। उनका 13 अप्रैल से एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार को दोपहर में उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी और एक साल की बेटी भी संक्रमित हो गई थी लेकिन अब दोनों की तबीयत सही हो गई है। अधीक्षण अभियंता रजत जुनेजा ने बताया कि अधिशासी अभियंता की मौत हुई है। वहीं धनौरा में 45 साल के व्यापारी की मौत हुई है। इसके अलावा हसनपुर में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत चार लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें