फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला समेत तीन की मौत, सराफ पिता-पुत्र समेत 313 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना महामारी बेकाबू होती जा रही है। सोमवार को महिला और युवक समेत तीन की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र और दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 313 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह पिछले साल से लेकर अब तक का सबसे अधिक रिकार्ड है। अमरोहा नगर में सार्वाधिक 152 संक्रमित मिले हैं। जिले में अब 1142 केस एक्टिव हो गए हैं। सात दिन में 13 मौतों से हड़कंप मचा है। कोरोना से 67 लोगों जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सोमवार को 673 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 207 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 513 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमे 67 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा प्राइवेट लैब की जांच में 37 मिले हैं। चारों जांचों में अमरोहा नगर के 152, गजरौला में 26, हसनपुर में 66, धनौरा में 23 और जोया में 47 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में अमरोहा नगर के पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के चार सदस्य, हसनपुर कोतवाली का एक पुलिस कर्मी, गजरौला फैक्टरी के 4 कर्मचारी, उझारी नगर पंचायत का एक कर्मचारी और बैंक कर्मी संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमित अमरोहा नगर निवासी एक 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उनके परिवार के तीन लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा हसनपुर निवासी में 60 वर्षीय बुजुर्ग और नौगांवा सादात निवासी 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जिले में संक्रमण के साथ लगातार मौतों के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। अगर खुद और अपने परिवार को महामारी के बचाना चाहते हैं तो मास्क जरूरी और सामाजिक दूरी का पालन करें। किसी भी तरह की दिक्कत पर कोरोना की जांच कराएं। साथ ही 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोग कोरोना बचाव का टीका जरूर लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें