अमरोहा। जिलेभर के 12 वैक्सीनेशन केंद्रों पर सोमवार को 469 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। इस दौरान सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया सोमवार को जिला अस्पताल, धनौरा, हसनपुर, जोया, अमरोहा नगर, मुन्नीदेवी अस्पताल, रहरा, गजरौला समेत 12 बूथों पर कोविड-19 बचाव का टीका लगाया गया है। टीका करण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कराया गया। सभी बूथों पर 2600 लोगों को टीका लगाया जाना था। लेकिन 45 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों समेत 469 लोगों ही टीका लगवा सके हैं।