फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेमिका से छुटकारे के लिए गढ़ी अपने ही अपहरण की कहानी

Tue, 08 Jul 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)। क्षेत्र निवासी एक युवक ने प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए खुद के ही अपहरण की कहानी रच दी। उक्त युवक ने अपने घरवालों से फिरौती में पांच लाख रुपये की भी मांग की। हालांकि, शिकायत के 24 घंटे में ही रहरा पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से युवक को गुरुग्राम से पकड़ लिया है।
विज्ञापन


एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पांच जुलाई को रहरा थाने में गांव गंगेश्वरी निवासी अरविंद कुमार ने भाई हरिओम के अपहरण और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई।

एसपी ने थानाध्यक्ष रहरा को कार्रवाई के निर्देश दिए। रहरा पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से कार्रवाई शुरू की और छह जुलाई की सुबह करीब छह बजे हरिओम को हरियाणा के गुरुग्राम के फरुखनगर थानाक्षेत्र के गढ़ी हरसाउ गांव से पकड़ लिया।
विज्ञापन

बोला, शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका

पूछताछ में हरिओम ने बताया कि उसके एक लड़की से प्रेम संबंध थे, जो उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। इसके चलते उसने घर से भागने की योजना बनाई, ताकि कुछ दिन छिपकर रह सके और लड़की से शादी न करनी पड़े। उसके पास खर्च के लिए रुपये नहीं थे, इसलिए उसने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और घरवालों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके लिए उसने नया सिम कार्ड भी खरीदा था। जिस पर ऑनलाइन रुपये भेजने की मांग की थी। एसपी ने बताया कि फिलहाल युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें