फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ किलो डोडा चूर्ण के साथ मुरादाबाद के तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डोडा चूर्ण की तस्करी करने के आरोप में डिडौली पुलिस ने मुरादाबाद के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नौ किलो डोडा चूर्ण, नकदी और कार बरामद हुई है। यह बाहर से डोडा चूर्ण लाकर आसपास के क्षेत्र में तस्करी करते थे। आरोपियों ने एक सराफ की दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम देना भी कबूल किया है। गिरफ्तार दो लोगों पर मुरादाबाद के छजलैट थाने में दस से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह लूट और चारी की घटनाओं को भी अंजाम देता था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरामद डोडा चूर्ण की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिसकर्मी रविवार की रात करीब दो बजे गश्त कर रहे थे। तभी संभल चौराहे के निकट शहनवाज बरात घर के पास खड़ी एक कार के पास तीन संदिग्धों को खड़ा देखा था। पुलिस को देखकर वे भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कब्जे से नौ किलो डोडा चूर्ण और 5000 रुपये बरामद हुए। आरोपियों द्वारा कार के कागज नहीं दिखाए जाने पर कार को भी सीज कर लिया गया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम जाहिद निवासी बीबीपुर थाना छजलैट, बाबू और आकिल निवासी सलावा खेड़ा थाना छजलैट मुरादाबाद बताया। एसपी के मुताबिक बाबू और आकिल बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। दो गिरोह बनाकर कार से मादक पदार्थों की आसपास के क्षेत्रों में तस्करी करते हैं। इतना ही नहीं यह गिरोह लूट और चोरी की वारदातों को भी अंजाम देता है। आरोपियों ने ख्यालीपुर ढाल के पास फरवरी महीने में सराफ की दुकान में हुई चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी बाबू और आकिल पर मुरादाबाद के छजलैट थाने में गुंडा एक्ट और हत्या की कोशिश जैसे दस से अधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें