फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मिलावटी पनीर बनाने में दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने अपमिश्रित दूध से पनीर बनाने का कारखाना चला रहे दो भाई और उनके नौकर को गिरफ्तार किया। छह क्विंटल दूध और 60 किलोग्राम पनीर के अलावा रिफाइंड, पाउडर व दूध के अन्य सामान को नष्ट कराया गया। साथ ही पनीर व पाउडर के नमूने लिए।
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल के मुताबिक फाजलपुर फाटक के पास अपमिश्रित दूध से मिलावटी पनीर बनाने के कारखाना चलाने की सूचना मिली थी। उन्होंने शुक्रवार को विभाग की टीम व पुलिस के साथ फाजलपुर मोहल्ले में चल रहे इरफान व उसके भाई इंशाल्लाह के पनीर बनाने के कारखाना में छापा, जहां छह क्विंटल दूध और 60 किलोग्राम पनीर मिला। मोहरका पट्टी गांव निवासी दोनों भाई व उनका नौकर चमन निवासी कुदैनी कारखाना में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे दोनों भाइयों और उनके नौकर को गिरफ्तार कर लिया। पनीर व रिफाइंड के नमूने लिए। रिफाइंड,पाउडर दूध व अन्य सामान को नष्ट करा दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तीनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें