फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाहिता की मौत में तीन पर दहेज हत्या का केस

Fri, 08 Aug 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। गांव रुद्रपुर में पिंकी (23) की मौत के मामले में पति सोनू समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी किसान डोरी सिंह ने बेटी पिंकी की शादी करीब चार साल पहले क्षेत्र के ही गांव रुद्रपुर निवासी सोनू से की थी। डोरी सिंह का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले पिंकी से दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे।
कई बार पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। मंगलवार को भी पिंकी के साथ मारपीट की गई थी।
इसके बाद देर रात उसकी हत्या कर दी गई और शव को एक पेड़ से फंदे से लटका दिया गया। बुधवार को जंगल में फंदे से लटका शव देखकर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पिता की तहरीर पर मृतका के पति साेनू, समरपाल व सास कलावती के खिलाफ केस दर्ज किया गय है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें