अमरोहा। बुखार के साथ-साथ डेंगू का प्रकोप भी कम नहीं हो रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल में डेंगू के तीन नए मरीज मिले। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, जोया और हसनपुर के गांवोंं में शिविर लगाकर मरीजों की जांच कराई गई।
सीएमओ डाॅ. एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया के ग्राम सूदनपुर में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें 46 रोगी देखे गए। 15 रोगी बुखार के पाए गए। उनकी डेंगू , मलेरिया तथा टाइफाइड की जांच की गई। जो नेगेटिव आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर के ग्राम चक्र गुलाम में स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया। जिसमें 52 रोगी देखे गए। 10 रोगी बुखार के पाए गए। ग्राम बिजनौरा के स्वास्थ्य में 61 रोगी देखे गए। 9 रोगी बुखार के मिले। ग्राम मेहंदीपुर ब्लॉक हसनपुर के स्वास्थ्य शिविर में 72 रोगी देखे गए। जिसमें 8 बुखार के रोगी मिले। जिला अस्पताल में डेंगू आशंकित मरीजोंं की एलाइजा जांच हुई। जिसमें तीन रोगी पॉजिटिव पाए गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।