फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डेंगू के तीन मरीज और मिले, बुखार के 13 मरीज भर्ती

Sat, 08 Nov 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। अब महिला समेत तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। तीनों मरीजों का घर पर ही इलाज किया जा रहा है। वहीं बुखार के 13 मरीज का इलाज चल रहा है। पिछले तीन दिन में डेंगू के चार मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1100 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, वायरल फीवर, खांसी, जुकाम, उल्टी-दस्त, डेंगू, दाद-खाज और खुजली आदि मरीज रहे। जिले में रोजाना डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में जांच के बाद हर रोज डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। डेंगू के 15 आशंकित मरीजों की जांच कराई गई। इसमें एक महिला समेत दो पुरुषों में डेंगू की पुष्टि हुई और 12 आशंकितों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
अस्पताल के डेंगू वार्ड में इस समय तीन मरीज भर्ती हैं जबकि जनरल वार्ड में बुखार के 13 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि एलाइजा जांच में डेंगू के तीन मरीज और मिले हैं। उधर, जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 30 के करीब हो गई है। हालांकि 25 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें