फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
रहरा पुलिस गिरफ्त में गन्ने की ट्राली चोरी करने के गिरोह के सदस्य। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
रहरा(अमरोहा)। रहरा पुलिस ने जनपद संभल एवं अमरोहा में सुनसान जगहों पर मिलने वाले ट्रैक्टर, ट्रिपलर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश दो संभल जनपद के व एक अमरोहा के रहरा का हलवाई है। पकड़े गए आरोपियों से चोरी के पांच ट्रिपलर व एक ट्रैक्टर बरामद किया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि सोमवार देररात में थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई अभितेेंद्र सिंह, एसआई रामप्रसाद यादव, एसआई सुभाष चौधरी, सिपाही अतुल महिलक, शिवम कुमार, प्रदीप तोमर रहरई के पास आदमपुर को जाने वाले रास्ते पर मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस की टीम को देखकर फायरिंग की। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोनू निवासी मन्नीखेड़ा थाना नखासा संभल, वीर सिंह निवासी गांव चकूनी थाना नखासा संभल, चुन्नू हलवाई निवासी गांव रहरा थाना रहरा अमरोहा को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी के पांच गन्ने के ट्रिपलर, एक ट्रैक्टर, एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस व एक चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा बारह हजार रुपये भी बरामद किए जो इन्हें गन्ना बेचकर मिले थे। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सुनसान जगहों पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली एवं ट्रिपलर चोरी करते हैं। सत्रह फरवरी को गांव संभल के ततारपुर से ट्रिपलर चोरी किया था। 21 फरवरी को एक ट्रिपलर हसनपुर के फिरोजपुर बदलू से चोरी किया था। 25 फरवरी को गांव असमौली के यारपुर तगा गांव से ट्रिपलर चोरी किया था। 12 मार्च को एक ट्रिपलर रहरा में चोरी किया था। गन्ने को कोल्हू पर बेच दिया था।
शादियों से लौटते वक्त सुनसान क्षेत्र में खड़े वाहनों की जानकारी देता था हलवाई
आरोपी चुन्नू हलवाई शादियों में खाना बनाने का काम करता है। खाना बनाकर देररात घर लौटते समय वह रास्ते में सुनसान जगहों पर खड़े ट्रैक्टर देख लेता था। इसके बाद वह इसकी जानकारी अपने साथी मोनू व वीर सिंह को देता था। जानकारी मिलने के बाद तीनों वाहनों को चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें