हसनपुर। सड़क हादसे में हुई दंपती और मासूम बेटी की मौत के बाद तीनों के शवों के पोस्टमार्टम होने के बाद रात आठ बजे घर पहुंचे। रात में ही तीनों का अंतिम संस्कार गंगाघाट पर किया गया। तीनाें की अर्थियां एक साथ उठी तो हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल में तीनों शव का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा ववासी राजमिस्त्री नरोत्तम सिंह (32) पत्नी अंकुश देवी (29) व दो साल की बेटी कोमल की हसनपुर रहरा मार्ग पर गांव गंगवार में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। नरोत्तम की बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी थी। हादसे में नरोत्तम का पांच साल बेटा प्रिंस घायल हो गया था। ये सभी नरोत्तम की ससुर निवासी गांव उकावली की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शाम करीब आठ बजे तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचे। पूरे गांव में मातम छा गया। एक साथ तीन अर्थियां उठाईं गईं। तो हर आंख नम हो गईं। गमगीन माहौल में तीनों के शव को पूठघाट पर ले जाया गया। जहां तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।
-