फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बारह घंटे में बिक गई पौने तीन करोड़ की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लॉकडाउन तीन में शराब की दुकान खुल गईं हैं। जिले में महज बारह घंटे में पौने तीन करोड़ की शराब बिक गई। मंगलवार दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक बारह घंटे में बीयर 2500 पेटी, अंग्रेजी 2100 पेटी और देसी शराब की 2800 पेटी बिक्री हुई। वहीं अंग्रेजी शराब 1.35 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है। वहीं बीयर की 45 लाख और देसी शराब 90 लाख रुपये की बिक गई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 3 में कई तरह की रियायत दी है। जिलें में महज शराब की दुकान खुलने की सौगात मिली है। लॉकडाउन के साथ ही शराब की दुकानें बंद हो गई। इसके चलते शराब के शौकीन परेशान हो गए। हालांकि इस बीच घर वाले खुश थे, लेकिन केंद्र सरकार ने चार मई से शराब की दुकान खोलने में छूट दी है। जिले में देसी की 73 दुकान हैं, जिसमें 21 बंद है, जबकि 52 दुकानें खुली हैं। अंग्रेजी की 25 दुकान खुली हैं जिसमें 15 दुकान बंद हैं। इसके अलावा बीयर की 19 दुकान खुली हैं जबकि 15 दुकानें बंद हैं। सोमवार को अधिकांश दुकानें बारह बजे से शाम सात बजे तक खुली रहीं। वहीं मंगलवार दोपहर तीन बजे तक बिक्री के मुताबिक दो दिन मिलाकर कुल 2.70 करोड़ रुपये की शराब बिक गई। मंगलवार को दोपहर तक बीयर की 2500 पेटी बिकी है। वहीं अंग्रेजी शराब की 2100 पेटी इसके अलावा देसी शराब की 2800 पेटी को लोगों ने खरीदा। मालूम हो कि हॉट स्पॉट के चलते शहर की शराब की दुकानें बंद हैं। इसके चलते शहर के शराबियों को आस पास के देहात में जाना पड़ रहा है। वहीं गजरौला और अमरोहा शहर की मॉडल शॉप भी बंद हैं।
- शराब की बिक्री शुरु हो गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है। लाइसेंसियों को निर्देश दिया गया है। उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अनुराग मिश्र, आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें