फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 752 बच्चों के जन्मदिन, याद दिलाएंगे कोरोना के दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लॉकडाउन के सन्नाटे को बच्चों की किलकारियों ने चीरा है। 25 मार्च से 30 अप्रैल के बीच जिले के सरकारी अस्पतालों में 752 नन्हीं जान की किलकारियां गूंजी हैं। इन नन्हें मेहमानों ने घर में खुशियां लाकर तनाव को कम करने काम किया है। वहीं इन बच्चों के जन्मदिन हर साल कोरोना के दिनों की याद दिलाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च को देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था। इसके बाद सब कुछ ठहर सा गया। लोग घरों में कैद हो गए। कोरोना के खौफ से हर तरफ सन्नाटा पसर गया। हर कोई इस संक्रमित बीमारी को लेकर डरा सहमा हुआ है। ऐसे दहशत भरे सन्नाटे में जिले के 752 परिवारों में नन्हें मेहमानों ने दस्तक दी। खुशियों की सौगात लेकर नन्हीं जान पहुंची। लॉकडाउन के बीच 25 मार्च से 30 अप्रैल के बीच जिले के सरकारी अस्पतालों में 752 बच्चों ने जन्म लिया। नवजातों में 55 फीसदी से अधिक लड़के शामिल हैं। इन परिवारों में इस खुशी ने कोरोना के तनाव को कम करने का काम किया है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते परिवारों में खुले तौर पर कोई कार्यक्रम नहीं हो सके हैं। अधिकांश परिवार पहले जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी में है। इन बच्चों के पहले जन्मदिन पर परिवार के सदस्यों के जेहन में कोरोना की याद ताजा हो जाएगी।
प्रसव सेवा सुचारु रूप से जारी
अमरोहा। सीएमओ डा. मेघ सिंह ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पतालों में प्रसव सेवा सुचारु रूप से जारी है। सीएचसी और पीएचसी में प्रसव रूटीन में कराए जा रहे हैं। इस सेवा पर किसी तरह की कोई रोकटोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मार्च से 30 अप्रैल तक
अमरोहा सीएचओ 123
धनौरा सीएचसी 67
गजरौला सीएचसी 74
हसनपुर सीएचसी 140
जोया सीएचसी 65
सीएचसी रहरा 65
जिला अस्पताल 109
मुन्नी देवी हास्पिटल- 09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें