फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मारपीट में तीन दोषियों को दो साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की मामले में न्यायालय ने तीन दोषियों को दो साल की सजा सुनाई है। साथ ही 42 हजार रुपये का जुर्माना लगया है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना गजरौला थानाक्षेत्र कुमराला गांव में सात जून 2012 की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उसकी पत्नी प्रेमवती ने गांव के ही सुरेंद्र चौहान, पंडित धर्मानंद और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई थी। जातिसूचक शब्द भी कहे थे। आरोप था कि उसके द्वारा खरीदी गई जमीन पर आरोपी चाहरदीवारी नहीं करने दे रहे थे। पुलिस ने विवेचना के बाद सुरेंद्र चौहान, धर्मानंद कालौनी और शमीम अहमद के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी की अदालत में चल रही थी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता मनोज सक्सेना ने पैरवी की। सोमवार को न्यायालय से मामले में सुनवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया और दो-दो साल की सजा सुनाई। साथ ही 14-14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें