अमरोहा। बैंक कर्मचारी पांच दिन की वर्किंग लागू करने की मांग के लिए 27 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। इस दिन बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। इस हड़ताल के कारण शनिवार से चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे।
लीड बैंक के मैनेजर उमेश कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार और फिर रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। सोमवार को गणतंत्र दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। इके अलावा पांच दिन कार्य की मांग के लिए 27 को बैंकों में हड़ताल रहेगी। ऐसे में 28 जनवरी को ही बैंक खुलेंगे। जोया रोड स्थित एसबीआई शाखा प्रबंधक नवीन भाटी ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन कार्य करने की मांग की जा रही है। इसके लिए सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के बीच समझौता भी हो चुका है लेकिन इसे लागू नहीं किया जा रहा है। डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) लंबे समय से इस मांग को टाल रहा है, जबकि बैंकों में रोजाना 90 मिनट का कार्य भी बढ़ा दिया है। इसी मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल में सभी बैंक संगठन शामिल होंगे। इस दिन पूरी तक कामकाज ठप रहेगा।