अमरोहा। एसपी सुनीति ने तीन सीओ और चौदह चौकी इंचार्जों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। हसनपुर सीओ सतीश चंद पांडेय को अमरोहा सिटी की कमान सौंपी है जबकि ठाकुर श्रेष्ठा को हसनपुर सर्किल की जिम्मेदार सौंपी है। वहीं अमरोहा नगर सीओ विजय कुमार राना को यातायात व अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
एसपी ने बताया कि गजरौला कस्बा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार को अमरोहा तबादले के बाद रज्जाक चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है। डिडौली कोतवाली में तैनात वेद प्रकाश त्यागी को अमरोहा शहर कोतवाली में तैनात किया गया है। धनौरा थाने से रोहताश कुमार को नन्हेड़ा अलियारपुर चौकी इंचार्ज बनाया है। प्रवीण कुमार को सैदनगली थाने से कोतवाली डिडौली की इकोंदा चौकी, रजबपुर थाने में तैनात अंकुर पाल को सैदनगली कस्बा चौकी इंचार्ज, पुलिस लाइन से अशोक बाबू शर्मा को आदमपुर थाने, गजरौला से देवेंद्र सिंह को रजबपुर थाने भेजा गया है। जबकि योगेंद्र मलिक गजरौला की औद्योगिक चौकी की कमान सौंपी गई है। यूपी 112 में तैनात तरुण कुमार बंबूगढ़ चौकी इंचार्ज बनाया है। उझारी कस्बा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार को गजरौला चौपला चौकी प्रभारी बनाया है। गजरौला चौपला चौकी की कमान संभाल रहे संत कुमार को ट्रांसफर के बाद उझारी चौकी इंचार्ज जिम्मेदारी सौंपी है। नौगांवा कस्बा चौकी इंचार्ज कमल सिंह गजरौला गजरौला में कस्बा चौकी इंचार्ज बनाया है। बछरायूं थाने की मलेशिया चौकी प्रभारी पवन सिंह का कोतवाली हसनपुर ट्रांसफर किया है। हसनपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक संजीव मलेशिया चौकी प्रभारी बनाए गए हैं।