फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली का तार टूटकर गिरने से तीन मासूम झुलसे, पिता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के खारी कुंवा मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात बिजली का तार टूटकर गिरने से तीन मासूम बच्चे झुलस गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को तुरंत वहां से हटाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे खारी कुंवा निवासी आरिफ हसन की पत्नी अपने बच्चों के साथ जा रही थीं। इसी दौरान अचानक ऊपर से बिजली का तार टूटकर बच्चों पर गिर पड़ा। हादसे में छह वर्षीय खिज़र हसन, आठ वर्षीय फातिमा सिद्दीकी और दस वर्षीय अयान हसन झुलस गए। तीनों बच्चों की त्वचा पर जलने के निशान आए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने बिजली के तार से बच्चों को दूर हटाया और परिजनों को सूचना दी। बच्चों को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया।
बच्चों के पिता आरिफ हसन ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में बिजली लाइनों में आए दिन फॉल्ट और तार टूटने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने संबंधित एसडीओ के सरकारी नंबर पर तीन बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरिफ हसन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर घटना की जानकारी दी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
स्थानीय लोगों ने भी जर्जर बिजली लाइनों को जल्द बदलने और नियमित मरम्मत कराने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें