फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर पलटी कार से टकराईं तीन कारें, बच्चों समेत 11 घायल

Sun, 15 Jun 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलटी दिल्ली के कारोबारी की कार से अलीगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर सुधीर की कार टकरा गई। उससे दो कार और टकरा गईं। कारोबारी और उनके परिवार के सदस्यों समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शनिवार शाम 4.30 बजे दिल्ली के लक्ष्मी नगर मोहल्ला निवासी कारोबारी मोहम्मद परवेज कार से उत्तराखंड के भवाली जा रहे थे। उनके साथ कार में पत्नी शबाना, तीन माह की पोती रिहाना, पुत्र अयान व पुत्रवधू आयशा, नबील, अमन व नसरीन भी थे। उनकी कार थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भानपुर खालसा के सामने ओवरब्रिज पर पहुंची थी। इस बीच अचानक कार के सामने एक बाइक सवार आ गया।
उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट कर मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों की लेन पर पहुंच गई। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे अलीगढ़ में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार की कार उससे टकरा गई, लेकिन वह घायल नहीं हुए। फिर दूसरी और तीसरी कार आकर उससे टकरा गई। इस हादसे में दिल्ली निवासी कारोबारी के परिवार के सदस्यों सहित 11 लोग घायल हो गए। जिनको चौधरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसा ग्रस्त वाहन हटवाए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें