फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिनदहाड़े फिल्मी कालाकार को पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने मारी गोली, तेल डलवाने को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 16 Mar 2025 04:19 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला

सार

आरोपी युवकों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। परिजनों के आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
देहाती फिल्मी कलाकार को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल पंप पर पहले तेल डलवाने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार तीन युवकों ने देहाती फिल्म कलाकार को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। घायल को उनके साथी सीएचसी में लेकर आए। दिन दहाड़े फिल्म कलाकार को गोली मारने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी के गजरौला से सटे तिगरिया खादर निवासी चमन का कहना है कि वह देहाती फिल्म कलाकार हैं। देहाती फिल्म बनाने के लिए प्रसिद्ध उत्तर कुमार के साथ फिल्मों में काम करते हैं। कांशीराम कॉलोनी निवासी रिंकू व राजा उनके दोस्त हैं। दोनों दोस्त रविवार दोपहर 1.30 बजे कुमराला चौकी के निकट एक मैदान में बैठे थे। उनका फोन आया कि उनको कुमराला चौकी के निकट मैदान से घर ले जाए। उनके पास बाइक नहीं है। पैदल आ नहीं सकते। जिसके बाद वह अपने दोस्त प्रशांत और सुमित को साथ लेकर  रिंकू व राजा को लेने गए। 

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि चमन व उसके दोस्त 1.45 बजे धनौरा-गजरौला मार्ग पर पूर्व विधायक अशफाक अली खां के पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने पहुंचे। यहां एक बाइक पर तीन युवक पहले से ही तेल डलवाने के लिए रुके थे। युवक भी तेल डलवा रहे थे। उन्होंने पैसे भी दे दिए थे। इस दौरान चमन व उसके साथियों का पहले तेल डलवाने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। 
विज्ञापन

तभी दूसरी तरफ से एक बाइक पर सवार तीन युवकों में एक ने चमन पर फायर कर दिया। उसके हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवकों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। परिजनों के आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें