फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुए की हत्या में प्रधान के भाई समेत तीन गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 09 Jun 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। कुतुबपुर हमीदपुर गांव में तेंदुए को पीट-पीटकर मारने में पुलिस ने ग्राम प्रधान के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को जेल भेज दिया है। तेंदुए की हत्या के बाद इन्हीं तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। थाने पहुंची भीड़ ने हंगामा करते हुए तीनों को छुड़ा लिया था।
विज्ञापन



तेंदुए के किसानों पर हमले और उससे मरने तक पीटे जाने की घटना शनिवार सुबह हुई थी। तेंदुए को मारे जाने के मामले में वन विभाग ने शनिवार को तहरीर दी थी। पुलिस ने बताया कि अब तहरीर बदल दी गई है। थाने से छुड़ाए गए तीनों आरोपियों के रविवार को सरेंडर के बाद ग्राम प्रधान बृजेश व उनके साथियों का नाम तहरीर से हटा दिए गए।
पुलिस और वन विभाग का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए तेंदुए के घटनाक्रम से जुड़ी वीडियो देखी जा रही हैं। गिरफ्तार कर जेल भेजे गए लोगों में ग्राम प्रधान बृजेश के भाई राजेश कुमार समेत धर्मवीर व राजू सैनी शामिल हैं। इस मामले में तहरीर क्षेत्रीय वन अधिकारी राजीव वर्मा ने दी है।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने ही कराया सरेंडर

तेंदुए की पीटकर हत्या और उसके बाद हिरासत में लिए गए तीन लोगों को थाने से छुड़ा ले जाने के बाद पुलिस और वन विभाग ने ग्रामीणों पर सख्ती बढ़ाई। ग्रामीणों को समझाया गया कि बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारियां होंगी। ग्राम प्रधान पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दबाव में आए ग्रामीणों ने राजू सैनी, धर्मवीर व ग्राम प्रधान के भाई राजेश कुमार को थाने ले जाकर सरेंडर कराया। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।






तेंदुए को मारने में राजू सैनी, धर्मवीर और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वीडियो और फोटो के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। - अवधभान भदोरिया, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें