फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार सवार पर फायरिंग करने में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Mon, 09 Jun 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कार सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने में पुलिस ने एक और आरोपी शगुन ढिल्लो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। रजबपुर थानाक्षेत्र में दिल्ली हाईवे स्थित गांव झनकपुरी के पास 28 मई की शाम में पांच बजे यह वारदात हुई थी।
विज्ञापन

गजरौला थानाक्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी अभिजित उर्फ अमन सिद्दू अपने छोटे भाई लकी सिंह और निपेंद्र के साथ कार में से अमरोहा कचहरी से गजरौला लौट रहे थे। झनकपुरी के पास से पीछे से आई स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने ओवरटेक कर इनकी कार को रुकवा लिया था। इसके बाद युवकों ने डंडे बरसाकर कार के शीशे तोड़ दिए थे।
आरोपियों ने करीब 12 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग भी की थी। पेट और बाएं हाथ में गोली लगने से अभिजीत गंभीर घायल हो गया था। घायल अभिजीत के भाई दिपेंद्र ने क्षेत्र के गांव निपनिया निवासी रिश्ते के भाई हिमांशू नागरे, सौरभ नागरे व आदित्य नागरे के अलावा गजरौला क्षेत्र निवासी शगुन ढिल्लो तथा अज्ञात हमलवारों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। थाना पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु नागरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

- कार पर फायरिंग के मामले में दूसरे आरोपी शगुन ढिल्लो को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। बताया कि अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। - शक्ति सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें