फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट और बवाल के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। स्थानीय थानाक्षेत्र के दौलतपुर उर्फ पृथीपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट और बवाल करने के आरोप में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के दौलतपुर उर्फ पृथीपुर गांव में रहने वाले अनवार और जमीर हुसैन के परिवारों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। अनवार का बेटा शमशाद बीजेपी का बूथ अध्यक्ष है। जबकि जमीर हुसैन का बेटा मीर खान पूर्व प्रधान है। बृहस्पतिवार की तड़के चार बजे सहरी के बाद मीर हुसैन के परिवार के लोगों ने अनवार के घर मे घुसकर उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था। इस घटना में शमशाद, दिलशाद, कामिनी, सहारून, रिहान और नवाजिश समेत दोनों पक्षों 13 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में अनवर के बेटे नौशाद की तहरीर पर जबर खान, मीर खान, मुन्ने, ओसाफ, कामिल, आमिर खान, सलमान, शाहरुख, मारूफ, मासूर, अकबर, अकरम, फहीम, वसीम, इलियास, गयास और नौसर के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। मुख्य आरोपी जबर खान, नौसर और अकबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें