फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक हजार लीटर डीजल चोरी करने के तीन आरोपी और खरीदार गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2024 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। आरपीएफ ने रेलवे लाइन पर काम कर रही मशीन से एक हजार डीजल चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी का तेल खरीदने के आरोपी को दबोच लिया। जबकि चोरी का तेल खरीदने का माध्यम बना आरोपी सहित दो साथी हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ के एसआई आशीष कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन पर बीते महीने से मरम्मत कार्य चल रहा है। इस मरम्मत कार्य में चार मशीन लगी हैं। छह दिसंबर की रात मशीन कांकाठेर रेलवे स्टेशन के निकट खड़ी थी। आरोप है कि रात में चोरों ने मशीन से एक हजार लीटर डीजल चोरी कर लिया। आरपीएफ ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर वारदात को अंजाम देने के आराेपियों का सुराग लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। शनिवार सुबह पुलिस ने मोहरका पट्टी निवासी मतलूब, इकराम उर्फ रज्जू, सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। उनका साथी गांव का ही इकरार चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। आरपीएफ के पूछताछ करने पर तीनों ने बताया कि उन्होंने चोरी किया तेल अपने परिचित इकबाल निवासी सकतपुर सैदनगली को बेच दिया है। जिसे केन में भर कर डीसीएम में लादकर ले जाया गया था। तीनों की निशानदेही पर आरपीएफ ने दबिश देकर सकतपुर निवासी इकबाल को गिरफ्तार किया। आरपीएफ ने चोरी का खरीदा 510 लीटर तेल बरामद किया। इकबाल ने बाकी तेल बेच दिए जाने की बात कही। आरपीएफ एसआई ने बताया कि सैदनगली थाना क्षेत्र के ही जीहल गांव का युवक चोरी का तेल खरीदवाने के लिए माध्यम बना था। उसे भी तलाश किया जा रहा है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें