फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रुपये मांगने पर जान से मारने की दी धमकी, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। कोयला सप्लाई कराने के नाम पर 30 सितंबर 2025 को एक व्यापारी से 12.50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। डिडौली पुलिस ने मामले में एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हरियाना निवासी मुजाहिर हुसैन द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार एचएम तुर्की कोल सेल्स असम के करीमगंज जिले के गोंबीरा घाट पीओ निवासी अल्ताफ हुसैन ने मोबाइल पर संपर्क कर चार ट्रक, करीब 100 मीट्रिक टन कोयला 12,600 रुपये प्रति टन के हिसाब से भेजने का सौदा किया। पीड़ित का आरोप है कि सौदे के तहत आरोपी ने दिल्ली आकर करीब छह लाख रुपये नकद ले लिए और छह लाख रुपये यूपी ग्रामीण बैंक शाखा सिनौरा के खाते में आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद भाड़े के नाम पर करीब 50 हजार रुपये और ले लिए, लेकिन तय समय पर कोयला नहीं पहुंचा। कुछ दिन तक बातचीत करने के बाद आरोपी फोन बंद कर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से कुल 12.50 लाख रुपये ले लिए और अब रकम लौटाने से इंकार करते हुए फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर ठगी की रकम वापस दिलाने और सुरक्षा मुहैय्या कराने की गुहार लगाई थी। एसपी अमित कुमार आनंद के आदेश पर डिडौली पुलिस ने असम निवासी अल्ताफ हुसैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें