फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांवड़ियों पर पथराव करने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शनिवार की रात भंडारे के दौरान कांवड़ियों पर पथराव करने के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचे। मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के छेबड़ा बाईपास पर शिव मंदिर के पास भंडारे में मौजूद कांवड़ियों पर पथराव के बाद शनिवार को पूरी रात कोतवाली में हंगामा हुआ। शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ कोतवाली में रखकर पथराव करने वालों पर खंडित करने का आरोप लगाया था। इस दौरान भाजपाई भी मौजूद रहे। आरोपी दूसरे समुदाय के होने के कारण रविवार को भी तनाव बना रहा। आक्रोश देख पुलिस ने इस मामले में चार नामजद समेत 29 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। शनिवार रात के पथराव में कांस्टेबल शोएब रजा खान के सिर में भी पत्थर लगा था, जिससे वह जख्मी हो गए थे, जबकि कांवड़ियों में शामिल चंद्रशेखर, विद्या देवी व शिखर समेत चार लोग और घायल हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें