फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहबाजपुर डोर में मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहबाजपुर डोर में मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
विज्ञापन

औद्योगिक चौकी क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं का नहीं हो रहा खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित औद्योगिक चौकी क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोर दवाएं, इनवर्टर, बैटरी समेत लगभग 35 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जानकारी होने पर गांव वाले दहशत में आ गए। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। तहरीर दे दी गई है हालांकि रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बुधवार की रात चोरी की यह घटना हाईवे किनारे स्थित गांव शहबाजपुर डोर में हुई। गांव निवासी शहाबुद्दीन का गांव में ही मेन रोड पर मेडिकल स्टोर है। बृहस्पतिवार की सुबह शहाबुद्दीन अपना मेडिकल स्टोर खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के ताले टूटे पड़े थे। भीतर सामान और दवाइयां फर्श पर बिखरी पड़ी थीं। दुकान में रखा इन्वर्टर और बैटरी आदि सामान गायब था। चोरी की घटना की जानकारी होते ही वहां भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर 112 पीआरवी भी आ पहुंची। शहाबुद्दीन के मुताबिक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकार्ड हो गई। चोर रात एक बजकर 48 मिनट पर दुकान में घुसे थे। उन्होंने बताया कि चोर लगभग 35 हजार का सामान ले गए हैं। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को देने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने रात नौ बजे तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। वहीं इसी चौकी क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर ढाल में कांग्रेस नेता राहुल वर्मा की सर्राफ की दुकान में लगभग दो माह पूर्व हुई चोरी की घटना का भी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें